Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपाईयों ने फूंका सीएम गहलोत का पुतला

Bap New s:  (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एडीएम ऑफिस के आग...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने एडीएम ऑफिस के आगे नारेबाजी करते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका। 

भाजपाईयो ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा तथा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के खिलाफ लगायें जा रहे बेबुनियाद आरोपों के विरोध में भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में फलोदी में विधायक पब्बाराम विश्नोई एवं जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर नारेबाजी की तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, अशोक सिंह राजपुरोहित, शिव कुमार व्यास, जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माधोसिंह देवड़ा,  जयप्रकाश बोहरा, गजेंद्र जोशी, शहर अध्यक्ष दिलीप शर्मा, सुनील व्यास, शिव पंचारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम व्यास, अभय सोनी, पार्षद रमेश थानवी रामसा, मुरली गुचिया, चतुर्भुज सोनी, दिलीप छंगाणी, राजेश सोनी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने कहा कि कांग्रेस सरकार एवं सत्ता में बैठे नेता पुलिस के दम पर विरोधियों को डराने का तथा सरकार बचाने का प्रयास कर रहे है, जो कभी भी सफल नही होगा।