Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नगर पालिका अध्यक्ष व्यास ने किया पुस्तक का विमोचन

Bap New s:   (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, जय सियाराम आश्रम समिति फलोदी के अध्यक्ष प्रेमनारायण चा...


Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी नगर पालिका मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, जय सियाराम आश्रम समिति फलोदी के अध्यक्ष प्रेमनारायण चांडा, डिस्कॉम श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने सोमवार को योग गुरू सांवलसिंह भाटी बारू द्वारा लिखी गई पुस्तक सुखी ग्रहस्थ जीनव का विमोचन किया गया। यह पुस्तक मानव कल्याण के लिये हर प्रकार से उपयोगी एवं जेब में रखने योग्य है। भाटी द्वारा जीवन जीने की सहज कला शास्त्र अनुसार वेदों का सार आयुर्वेद सार ग्रहस्थ जीवन में सुखी रहते हुए कल्याण का सहज मार्ग बताती है यह पुस्तक हर प्राणी के जेब में रहे तथा इसका अनुकरण करे तो जीवन जीने की दिनचर्या से जीवन सफल हो जायेगा। 

पुस्तक में हर घर में क्या जरूरी है, प्राणायाम, ओम का ध्यान जप, भजन किसका करें, ओम ईश्वर का सबसे बड़ा नाम है, महिमा ध्यान कैसे करे, प्राथमिक चिकित्सा रसोईघर, गायत्री गीता का अध्याय, चौघड़िया आदि इस पुस्तक में शामिल है। भाटी वर्तमान में पतंजलि योग समिति फलोदी के तहसील प्रभारी है। इस अवसर पर भीखसिंह राजपुरोहित खीचन, अमानसिंह, अखेराज खत्री सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।