Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नब्बे वर्षीय तुलसी देवी ने जन्मदिन पर लगायें सौ पौधे

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दयासागर निवासी पर्यावरण प्रेमी बुजुर्ग महिला श्रीमती तुलसी ...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दयासागर निवासी पर्यावरण प्रेमी बुजुर्ग महिला श्रीमती तुलसी देवी विश्नोई ने अपने 90 वें जन्मदिन पर सकारात्मक पहल करते हुये अपने परिजनों के सहयोग से 100 पौधे लगायें तथा आस-पास के ग्रामीणों को भी पौधरोपण के लिये  प्रेरित किया।
पौधरोपण करती तुलसी देवी विश्नोई
पर्यावरण प्रेमी तुलसी देवी विश्नोई के पुत्र बगडुराम जाणी ने बताया कि उनकी माता शुरु से ही पर्यावरण सरंक्षण को लेकर जागरूक रही है। गुरु जंभेश्वर भगवान के नियमों का अनुसरण करते हुये उन्होंने सदैव पौधों का संरक्षण किया है इस उम्र में भी वो पौधों की देखभाल सक्रियता से करती है तथा युवा पीढ़ी को भी इसके लिये जागरूक करती है। अपने 90 वें जन्मदिन पर उन्होंने अपनी ढाणी के आस-पास में पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रामसुख सारण, मांगीलाल, जगदीश,इंजीनियर गिरधारी, यश, श्रवण, जोराराम समेत अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे।