Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शल्य चिकित्सा से बछड़े को बचाया, पशुपालक ने अस्पताल में किया पंखा भेंट

Bap New s :   गाय के बछड़े में भ्रुण संबधी विसंगतियां होने पर बाप में पशु चिकित्सकों की टीम ने उसकी शल्य चिकित्सा की, जिससे उसकी जान बच गई...


Bap News : गाय के बछड़े में भ्रुण संबधी विसंगतियां होने पर बाप में पशु चिकित्सकों की टीम ने उसकी शल्य चिकित्सा की, जिससे उसकी जान बच गई। बछड़े की जान बचने पर पशुपालक ने 
अस्पताल में एक पंखा भेंट किया। सेवड़ा निवासी पशुपालक बंशीलाल पुरेाहित ने बताया कि उसके घर बुधवार दोपहर बाद गाय ब्याही थी। बछड़े का मलद्वार बंद होने की वजह से वह न दूध पी रहा था, न ही ठीक से बैठ पा रहा था। बछड़े की हालत देख फलोदी, नोख व गांव के ही पशु चिकित्सकों से बात की, लेकिन सभी ने उसे बीकानेर ले जाने को कहा। लेकिन वह बाप आ गया। यहां पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने उसकी शल्य चिकित्सा कर उसे बचा लिया। शल्य चिकित्सा के कुछ देर बाद ही बैठने के साथ पिछले पांव भी हिलाने लगा। 

पशु चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि कई बार बछड़ाे में जन्मजात विसंगतियां रह जाती है। यह बछड़ा प्री मेच्यौर होने की वजह से कमजोर भी था। शल्य चिकित्सा कर उसके पेट से काफी गंदगी भी बाहर निकली। अब वह स्वास्थ्य है। पशुपालक बंशीलाल ने इसी खुशी में अस्पताल को एक पंखा भेंट किया है। इसलिए अस्पताल प्रशासन उसका आभार जताता हैं।