Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

गौ चिकित्सा शिविर में किया तुलसी व गिलोय का पौधा वितरित

Bap New s:  ग्रामीण विकास पर्यावरण संरक्षण समिति गौशाला बजरंग नगर जांबा में मंगलवार को निशुल्क गौ चिकित्सा शिविर का आयेाजन किया गया। शिविर ...

Bap News: ग्रामीण विकास पर्यावरण संरक्षण समिति गौशाला बजरंग नगर जांबा में मंगलवार को निशुल्क गौ चिकित्सा शिविर का आयेाजन किया गया। शिविर में पशुओं का उपचार करने के साथ दवाईया दी गई। साथ ही पौध रोपण कर पौधे वितरित भी किए गए। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने बताया कि शिविर में 100 पशुओं की दवाई पशुपालकों को दी गई। इसके अलावा कमजोर व बीमार 7 पशुओं का उपचार किया गया। 

तुलसी का पौधा व गिलोय वितरित किया गया। 
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश ने कहा कि तुलसी व गिलाेय औषधीय पौधा है, इसके सेवन से इंम्युनिटी बढती हैं। उन्होने कहा कि शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा हरेक के घर में होना चाहिए। तुलसी से वातावरण भी शुद्ध रहता हैं। गौशाला संचालक हरि किशन विश्नेाई ने कहा कि तुलसी व गिलोय का पौधा हर समय गाैशाला में उपलब्ध रहेगा। जरूरतमंद यहां से निशुल्क ले जा सकता हैं। 
पशु चिकित्सा अधिकारी ने गौशाला व गो-पालक को आत्मनिर्भर पर बल देते हुए कहा कि गो-पालक उन्नत नश्ल की देशी गाय रखे। नस्ल सुधार के लिए उन्नत नंदी रखे। गाय को दूध तक सीमित न रखे। गाय के पंचगव्य दही/छाछ, घी, गाेमुत्र, गोबर इसका दैनिक जीवन में उपयाेग करने से स्वास्थ्य की रक्षा होगी। उन्होने बताया कि पंचगव्य चिकित्सकों द्वारा कई असाध्य बीमारियों में भी इसका उपयोग भी किया जाता हैं। 

शिविर में भादरिया गौशाला द्वारा निर्मित पंचगव्य औषधियों का स्टाल लगाया गया। गौशाला संचालक हरीकिशन ने गो मूत्र अर्क प्लांट लगाने की घाेषणा की। कार्यक्रम के समापन पर पौध रोपण भी किया गया। इस मौके पर संतोष विश्नोई, ठेकेदार मोहनराम, भाजपा मंडल जांबा अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, बाप मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा, सुभाष सांखला, महिपाल विश्नोई, शौप्रकाश चाैधरी, कुलदीप सहित कई गो-पालक मौजुद थे।