Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विद्युत कर्मचारियों ने पीएम एवं सीएम को भेजा ज्ञापन

Bap New s: (अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ डिस्काॅम श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करण सिंह राजपु...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ डिस्काॅम श्रमिक संघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष करण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी को सौंपा गया। भारतीय मजदूर संघ द्वारा चलाये जा रहे सरकार जगाओ सप्ताह के तहत देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को फलोदी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज्ञापन में विद्युत विभाग जैसे संवेदनशील विभाग का निजीकरण नही करने एवं पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांगे प्रमुख है। 

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि जोधपुर डिस्काॅम में समस्याओं को लेकर प्रबंधक निदेशक को दर्जनों को बार मांग पत्र भेजे गये है, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नही किया गया है। मार्च माह का वेतन स्थगित किया हुआ है, जबकि राज्य के विद्युत कर्मचारी कोरोना काल में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन- रात विद्युत सप्लाई को सुचारू करने के लिए लगे रहे है। निगम प्रशासन द्वारा भेदभाव पूर्ण तरीके से वेतन प्रसारण निगम में नहीं रोका गया और जोधपुर डिस्काॅम में रोका गया, जिसे दिलाया जावे। देश में जब लॉकडाउन लागू किया गया तथा तब सरकार द्वारा जो जहां है वो वही पर रहने के आदेश दिये गये थे। 
इस अवधि से पूर्व कुछ कर्मचारी घरेलू कार्य से मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति लेकर बाहर गये थे। वो कर्मचारी समय पर कार्य पर उपस्थित नहीं हो सके ऐसे कर्मचारियों का निगम द्वारा वेतन काटा गया है तथा अवकाश लेकर स्वीकृत किया गया है। ऐसे कर्मचारियों को वेतन नही दिया गया उन्हें राहत देने के लिये अवकाश स्वीकृति दिलाई जावें। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया संगठन सदैव बातचीत से समस्या का समाधान करने के पक्ष में रहा है एवं सदैव देशहित, उद्योग हित, श्रमिक हित को ध्यान में रखकर कार्य करने में विश्वास रखता है। इस अवसर पर श्रमिक नेता नेताराम माली, कैलाश विश्नोई, फिरोज खान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, वासुदेव मेघवाल, हरीश वर्मा, नारायण परिहार, हनुमान खिलेरी, मदन मेघवाल, देवीसिंह भाटी, रामरूप मीणा, महेश पंवार, प्रेम मेघवाल सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे।