Page Nav

HIDE
Wednesday, May 28

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 66 वां स्थापना दिवस

Bap New s: ( अशोक कुमार मेघवाल) फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा फलोदी के पदाधिकारियों एवं का...

Bap News:(अशोक कुमार मेघवाल)
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ शाखा फलोदी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ का 66 वां स्थापना दिवस कोरोना बीमारी की अधिकता को देखते हुये सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। भामसं के पदाधिकारियों ने बिजली घर परिसर में नीम एवं गिलोय बेल के पौधे रोपित किये ताकि आगामी दिनों में दवाई के रूप में यह काम आ सके। 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर डिस्कॉम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित, महामंत्री वासुदेव मेघवाल, जिला कार्यालय मंत्री नेताराम माली, कैलाश विश्नोई, रामरूप मीणा, जिला उपाध्याक्ष फिरोज खान, महिपाल मीणा, रामचन्द्र मेघवाल, देवीसिंह भाटी, नारायण मेघवाल, पदमाराम देवड़ा, सुखराम आदि उपस्थित थे।