Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बापिणी एवं देणोक मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में शुक्रवार को बापिणी एवं देणोक मंडल का कार्यकर्...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में शुक्रवार को बापिणी एवं देणोक मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन डिजिटल प्लेटफार्म पर सम्पन हुआ।विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वेबिनार एवं मंडल सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारंभ में चूरू सांसद राहुल कस्वा ने मोदी सरकार के छ:वर्षों के कार्यकाल के बारे में बताते हुये कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को हितों का पूरा-पूरा ध्यान रखा है एवं एक देश एक बाजार लागू किया जिससे किसान अपनी फसल पूरे देश में कही भी किसी भी बाजार में अपनी मर्जी से बेच सके।
साथ ही किसानों को फसल हेतु बीमा योजना का लाभ भी दिया है।वैश्विक महामारी कोविड-19  एवं उस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं,  पदाधिकारियों द्वारा किये गये सेवा कार्यों की समीक्षा कर चर्चा करते हुये उनके द्वारा किए गए कार्यो को सराहा गया। कस्वा ने भाजपा जिला संगठन जोधपुर देहात उत्तर  द्वारा किये गये खाधान्न वितरण एवं अन्य सहायता कार्यो की सराहना की। भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने उपस्थित सभी मेहमानों का स्वागत करते हुये जिला क्षेत्र एवं मंडलों का सम्पूर्ण वृत पेश किया एवं कार्यकर्ताओं के कार्यो की प्रशंशा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर बताने और राज्य को केंद्र द्वारा दी गई सहायता को जनता के समक्ष रखने का भी आह्वान किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने की एवं मुख्य वक्ता सांसद कस्वा थे। ऑनलाइन मंडल सम्मेलन में जोधपुर देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष जगराम विश्नोई का भी मार्गदर्शन मिला। ऑनलाइन विडियो सम्मेलन में जिला प्रतिनिधि रतन मेघवाल, बाबूराम गर्ग, वरिष्ठ नेता  माणक सुथार, शिव कुमार व्यास, प्रेमसिंह, शांतिलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष  सुमेर सिवर, बापिणी मंडल अध्यक्ष किशनसिंह, जिला युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष माधुसिंह, रमेश पालीवाल,  प्रकाश व्यास, महेश ओझा, जेपी बोहरा फलोदी, पृथ्वीसिंह, मुन्नाराम सुथार,
धनराज सोलंकी,सुनील बुरड़ सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल हुये।