Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

उप जिला कलक्टर आहुजा ने किया नरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने शुक्रवार को फलोदी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारा मे...


Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )

फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने शुक्रवार को फलोदी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारा में चल रहे विभिन्न मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
मनरेगा कार्य स्थल पर निरिक्षण करते एसडीएम
इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित अधिकारियों को टास्क दर बढाने तथा मनरेगा कार्यो पर अधिक से अधिक श्रमिकों को नियोजित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सरपंच सुगनी देवी, भू अभिलेख निरीक्षक रामजीलाल सैन सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम आहुजा ने इस दौरान चार स्थानों पर चल रहे विभिन्न मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया।
चार स्थानों पर 764 श्रमिकों में से 339 श्रमिक अनुपस्थित पाये गये। इस दौरान एसडीएम आहुजा ने भी नाडी खुदाई कार्य स्थल पर श्रमदान भी किया। एसडीएम आहुजा ने बताया कि जिला कलक्टर जोधपुर ने प्रत्येक पंचायत पर एक-एक निरीक्षण अधिकारी लगाया है। जिन्होंने शुक्रवार को मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया।