Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पालिकाध्यक्ष व्यास ने लिया सफाई विभाग का जायजा

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) फलोदी नगर पालिका मंडल के सेवाभावी अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने शनिवार सुबह जल्दी किले के पास स्थ...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
फलोदी नगर पालिका मंडल के सेवाभावी अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने शनिवार सुबह जल्दी किले के पास स्थित पालिका के सफाई विभाग का औचक निरीक्षण किया तथा उपस्थित सभी पालिका कार्मिकों एवं जमादारों को शहर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने एवं अतिक्रमण ना हो इसके लिये सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिये।

अध्यक्ष व्यास ने बताया कि पालिका क्षेत्र में सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था पर अभी विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। शहर में कही भी कचरा एकत्रित होने की खबर नही आनी चाहिए, अन्यथा संबंधित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर सफाई शाखा के प्रभारी सुरेश व्यास नूनसा, सुरेश थानवी, शिवकुमार थानवी, मनोहर वाल्मिकी, विनोद बारासा सहित अन्य पालिका कार्मिक उपस्थित थे।