Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरकारी कर्मचारियों का वेतन काटने का विरोध

Bap New s:  जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ डिस्काॅम जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बुधवार को अधीक्षण अभियंता ड...


Bap News: जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ डिस्काॅम जोधपुर के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में बुधवार को अधीक्षण अभियंता डिस्काॅम जोधपुर के नाम का ज्ञापन सहायक अभियंता फलोदी ग्रामीण को सौंपकर अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन काटने का विरोध करते आंदोलन की चेतावनी दी है। 
ज्ञापन में बताया गया लाॅकडाउन से पूर्व कुछ कर्मचारी छुट्टी लेकर अपने घर चले गये थे। इसी दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिये सरकार द्वारा लाॅकडाउन लागू कर दिया गया। जिसके चलते बहुत से कर्मचारी छुट्टी अवधि समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर नही पहुंच पाये। कर्मचारियों ने ई मेल के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत भी करवाया था। लाॅकडाउन में छुट मिलते ही छुट्टी पर गये कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित हो गये। 
लाॅकडाउन अवधि में कुछ कर्मचारियों का सरकार द्वारा वेतन काटा गया है, जो सरासर गलत है। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने कहा की एक तरफ तो केंद्र एवं राज्य सरकार सरकार निजी कर्मचारियों तथा श्रमिकों का वेतन नही काटने के आदेश दे रही है, तथा दूसरी और सरकारी कर्मचारियों का वेतन काट दिया गया है। जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है। आपने काटा गया वेतन तुरंत वापिस जारी करने की मांग की है।
फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट