Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

उप निदेशक ढढ्ढा के किया फलोदी का दौरा

Bap New s:  ( अशोक कुमार मेघवाल ) स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक दलवीर सिंह ढड्ढा ने शुक्रवार को नगर पालिका फलोदी क...

Bap News: (अशोक कुमार मेघवाल )
स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक दलवीर सिंह ढड्ढा ने शुक्रवार को नगर पालिका फलोदी का दौरा कर संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 
निरीक्षण करते ढढ्ढा
इस दौरान उन्होंने नगर पालिका कार्यालय, आपदा प्रकोष्ठ तथा नालो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिका कार्यालय में संधारित रिकॉर्ड, राजस्व वसूली, मानसून पूर्व तैयारियां व नालो के पास से अंग्रेजी बबूल हटाने, नालो में लोहे की जालिया लगाने से संबंधित चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न संवर्ग के पदों पर पदोन्नति के लिये प्रकरण तैयार करने एवं बकाया पेंशन प्रकरणों से संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार विश्नोई, लेखाकर राधेश्याम त्रिपाठी एवं सुरेश व्यास सहित अन्य कई कार्मिक उपस्थित थे।