Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोरोना वाॅरियर्स का फलोदी पहुंचने पर सम्मान किया गया

Bap News: फ़ लोदी पंचायत समिति के परिसर में रविवार को ग्राम विकास अधिकारियों का सादगीपूर्ण तरीके से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम विक...

Bap News: लोदी पंचायत समिति के परिसर में रविवार को ग्राम विकास अधिकारियों का सादगीपूर्ण तरीके से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ फलोदी के ब्लाॅक अध्यक्ष प्रेमरतन दवे ने बताया कि फलोदी कस्बे में आईजीएनपी स्कूल में रहने वाले प्रवासी कामगारों को रोडवेज की बसों के माध्यम से उनके राज्य की सीमा तक छोडा गया है।


इस कार्य में ग्राम विकास अधिकारी बहादुर सिंह, विजय पाल बाना, पंकज जांगिड़ तथा अनिल जांगिड़ ने बसों में साथ जाकर श्रमिकों को छोडने में सहयोग किया है। रविवार को समिति परिसर में फलोदी विकास अधिकारी ललित कुमार गर्ग, जिला प्रतिनिधि दिनेश तंवर, धनराज शर्मा,  भूराराम, कनिष्ठ सहायक संघ के अध्यक्ष सुगनसिंह भाटी, मनरेगा कर्मचारी संघ फलोदी के अध्यक्ष जगदीश जयपाल, तकनीकी सहायक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार मेघवाल, श्रीमती वर्षा जोशी, महेश पुरोहित, नवीन जोशी, लक्ष्मण आसदेव, मोहम्मद सदीक, श्रवण सिंह, मानाराम सहित अन्य कई कर्मचारी उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते फलोदी विकास अधिकारी ललित कुमार गर्ग तथा ग्राम विकास अधिकारी संघ फलोदी के अध्यक्ष प्रेमरतन दवे ने कहा कि लाॅकडाउन की विषम परिस्थितियों में भी पंचायती राज संस्थाओं के सभी कार्मिक दिन-रात सेवा कार्य में जुटे हुये है, जिसके लिये वो बधाई के पात्र है।


                                        अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी की रिपोर्ट