Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

हिरण शिकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

Bap News:   विधायक पब्बाराम विश्नोई ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई को ज्ञापन भेजकर...

Bap News:  विधायक पब्बाराम विश्नोई ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई को ज्ञापन भेजकर वन्य जीवों की शिकार की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस समय में प्रदेश के कई जिलों में वन्य जीवों के शिकार की कई घटनाओं में सैकड़ो जीवों जिसमे मुख्यतया हिरणों का शिकार कई संगठित गिरोह व अन्य लोगों द्वारा किया जा रहा है। वन्य जीव प्रेमी पुलिस तथा वन विभाग की टीम के साथ अपनी जान हथेली पर रखकर इन शिकारियों को और इनके वाहन, बंदूक तथा मांस सहित पकड़वा कर विभाग को सुपर्द करवा रहे है।

लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है कि डांवरा ओसियां के शिकार प्रकरण में गिरफ्तारी के बाद शिकारी को कोर्ट में वन विभाग की कमजोर पैरवी के कारण मात्र तीन मिनट में ही जमानत मिल जाती है।  इससे वन्यजीव प्रेमियों में भारी रोष व्याप्त है क्योकि उन्होंने अपनी जान पर खेल कर शिकारियों को पकड़वाया था। इसके अलावा विभाग या पुलिस उनके अवैध हथियारों की बरामदगी पर भी नाम मात्र की कार्रवाई करती है। वन्य जीव प्रेमी कानून की पालना के लिए अपनी जान पर खेलता है और अंत में जब शिकारी को सजा नही मिलती है तो उनके हौसले पस्त हो जाते है और शिकार की घटनाएं होती रहती है।

 विश्नोई ने कहा की हिरण शिकार की घटनाओं को गंभीरतापूर्वक रुकवाया जाये तथा शिकारियों को उचित दंड दिलाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को भी पांबद किया जाये। डांवरा शिकार प्रकरण में लचर पैरवी करने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिये।

                                        अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी की रिपोर्ट