Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लोर्डियां, सांवरीज एवं उदाणियों की ढाणी में सभी नरेगा श्रमिक नदारद

Bap New s:  फलोदी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे नरेगा कार्यो का मंगलवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास एवं फलोदी ...

Bap News: फलोदी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चल रहे नरेगा कार्यो का मंगलवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास एवं फलोदी पंचायत समिति के विकास अधिकारी ललित कुमार गर्ग ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्राम पंचायत लोर्डियां, सांवरीज तथा उदाणियों की ढाणी में नरेगा कार्यो पर एक भी श्रमिक उपस्थित नही पाया गया। जिसके लिये संबोधित ग्राम सेवको तथा मेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


इसी प्रकार ग्राम पंचायत खीचन में श्रमिकों की उपस्थिति बढाने के निर्देश दिये गये। खारा में श्रमिकों को पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत ढढू में कार्य संतोषजनक पाया गया। कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि नरेगा कार्यो पर ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों को जोड़ा जाना चाहिए ताकि उनकी आजीविका चलती रहे। व्यास ने कहा कि नरेगा कार्यो पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नही किया जायेगा। इस अवसर पर एमआईएस मैनेजर जगदीश जयपाल, हरीश पुरोहित आदि भी उपस्थित रहे।

फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट