Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सैनिक ने जरूरतमन्दो में राशन सामग्री बांट मनाया जन्मदिन, फलोदी विधायक ने दी बधाई

Bap New s: भारतीय सेना हमेशा ही आदर्शो की मिशाल बनकर उबरी हैं। ऐसे में सरहदो पर तैनात भारतीय सैनिक पुखराज पूनिया फौजी, कलराबा बेरा ने अपने ज...

Bap News: भारतीय सेना हमेशा ही आदर्शो की मिशाल बनकर उबरी हैं। ऐसे में सरहदो पर तैनात भारतीय सैनिक पुखराज पूनिया फौजी, कलराबा बेरा ने अपने जन्मदिन पर covid -19 जैसी वैश्विक महामारी संकट में जरूरतमन्द परिवारो में करीब एक क्विंटल राशन सामग्री बांट जन्म दिन मनाया।
इस दौरान फोजी पुखराज पुनिया बिश्नोई ने बताया कि वर्तमान में देश की सरहद पर अपनी ड्यूटी करते हुए घर पर माता पिता व बच्चों के साथ वीडियो काॅलिंग करके जन्मदिन की खुशियां शेयर की है।
पुनमचन्द डारा राज. पुलिस ने बताया की कोरोना वैश्विक त्रासदी में "मानव सेवा परमो धर्म" पंक्ति को आत्मसात् करने के साथ फिजूलखर्ची का परित्याग कर फौजी के जन्मदिन पर परिवारजनो व बच्चों ने निवास स्थान बीकानेर में आस पास के नजदीकी क्षेत्र में जरूरतमन्द निर्बल परिवारो में खाद्य राशन सामग्री वितरण की।
फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने सैनिक को बधाई देकर मानव सेवाभाव एवं भारतीय आदर्श संस्कार व संस्कृति के अनुसार परमार्थ सेवा कार्य करके जन्मदिन मनाने की प्रशंसा की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के आदर्श संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा देकर पाश्चात्य संस्कृति के बढते प्रभाव को दरकिनार करने का सन्देश बताया।  "एक निवाला वाटस्अप ग्रुप" व जाम्भाणी आदर्श ग्रूप के साथी सदस्यों ने भी बधाई  दी। समूह संचालको ने बताया कि एक टीम वर्क के साथ समूह उद्देश्यों अनुसार हर सदस्य अपने जीवन के अहम् दिन तथा खुशी के अवसर पर बेसहारा, झुगी झोपड़ी व फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले निर्बल परिवारो मे राशन सामग्री या अन्य जरुरत मन्द को आवश्यक सामान बांटकर खुशिया मनाते है। मानव सेवा भाव रूपी समूह का यह सिलसिला पिछले दो वर्षो से चल रहा है। जो परमार्थ सेवा भाव को समर्पित एक प्रेरणात्मक कार्य सेवा सन्देश है।

आऊ से रामदेव सजनाणी की रिपोर्ट