Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दोपहर में होमगार्ड व पुलिस मित्र को पिलाया जा रहा ग्लुकोन डी

Bap New s:  सूर्य की तपिश की वजह से पारा 45 के आसपास पहुंच गया हैं। दिन में लू की लपटे आग की भांति बदन को चला रही हैं। ऐसे में आमजन मारे ग...


Bap News: सूर्य की तपिश की वजह से पारा 45 के आसपास पहुंच गया हैं। दिन में लू की लपटे आग की भांति बदन को चला रही हैं। ऐसे में आमजन मारे गर्मी से बेहाल हैं। 
लॉक डाउन में कस्बे में जगह जगह ड्यूटी दे रहे होम गार्ड व पुलिस मित्र भीषण गर्मी में मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। हांलाकि भीषण गर्मी में उनका भी हाल बेहाल हो रहा है। गर्मी में उन्हे कुछ राहत मिले इसके लिए दोपहर में ग्लुकोन डी ऑरेंज पिलाया जा रहा हैं। टीम महेश व्यास के सदस्य मनोज पुरोहित ने बताया कि बाप में 20 से अधिक होम गार्ड व पुलिस मित्र भीषण गर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुराेहित ने बताया कि महेश व्यास ने ग्लुकोन डी ऑरेंज उपलब्ध करवाने के बाद बाप में टीम महेश व्यास के सदस्य लक्की व लक्ष्य पुरेाहित दस दिनों से हाेम गार्ड व पुलिस मित्रों को दोपहर में भरपुर ग्लुकोन डी ऑरेंज पिला रहे हैं। इस शीतल पेय से उन्हे काफी राहत मिल रही हैं।