Page Nav

HIDE
Tuesday, June 24

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

सब्जी एवं फल विक्रेता संघ के अध्यक्ष चुने गये व्यास

Bap News:  सब्जी एवं फल विक्रेता संगठन फलोदी  के अध्यक्ष पद पर युवा समाज सेवी एवं नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के...

Bap News: सब्जी एवं फल विक्रेता संगठन फलोदी  के अध्यक्ष पद पर युवा समाज सेवी एवं नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान के पुत्र अजय व्यास को सर्व सहमति से चुना गया है।

 इस अवसर पर हरिगोपाल कल्ला, नंदोभा, श्रीकिशन वैष्णव, सीताराम व्यास, गोरधन माली, मनोज भाटी, गिरिराज कल्ला, विष्णु टरू, बबलू व्यास सहित अन्य कई दर्जनों सब्जी विक्रेता उपस्थित थे। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अजय व्यास का सब्जी विक्रेताओं द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। व्यास के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदीप गुचिया, मुकेश पंवार, भास्कर पुरोहित सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है।

संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अजय व्यास ने कहा वे सदैव सब्जी एवं फल विक्रेताओं के हितों का संरक्षण करेगें तथा उनको कार्य स्थल पर सभी मूलभूत सुविधायें मिले इसके लिये सक्रिय प्रयास करेगें।

                                        अशोक कुमार मेघवाल, फलोदी की रिपोर्ट