Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जोधपुर में कोरोना रोगी बढने से फलोदी में खलबली, अधिकारी हुए अलर्ट

Bap News:  जोधपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार एवं गुरूवार को एक साथ कोरोना वायरस के 8 दर्जन पाॅजिटिव रोगी मिलने से फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूव...

Bap News: जोधपुर जिला मुख्यालय पर बुधवार एवं गुरूवार को एक साथ कोरोना वायरस के 8 दर्जन पाॅजिटिव रोगी मिलने से फलोदी उपखंड मुख्यालय पर गुरूवार को खलबली मच गई है। गुरुवार को फलोदी उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी लक्ष्मीनारायण शर्मा ने अपने दल-बल के साथ जोधपुर चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे मोर्चा संभाला तथा जोधपुर से आने वाले प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की तथा बगैर उचित कारण बाहर निकले वाहनों को सीज करवाया तथा चालान भी काटे।
 इस दौरान एएसआई महेश मीणा, भू अभिलेख निरीक्षक रामजीलाल सैन, शहर पटवारी नरपत सिंह राजपुरोहित आदि ने भी उपस्थित रहकर सहयोग किया। उप जिला कलक्टर यशपाल आहुजा ने बताया कि फलोदी क्षेत्र के लोगों का जोधपुर जाना-आना बहुत है। जोधपुर जिला मुख्यालय पर कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, इसलिये फलोदी में भी लाॅकडाउन की सभी व्यवस्थाओं को और ज्यादा मजबूत किया जाना जरूरी है। गुरूवार को जोधपुर चौराहे पर एएसआई महेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई वाहनों के चालान काटे तथा एक दर्जन वाहनों को सीज किया।
कांग्रेस के आरोप राजनीति से प्रेरित है-पालीवाल
भारतीय जनता पार्टी फलोदी के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस के विधायकों द्वारा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लाॅकडाउन अवधि में जोधपुर आकर जोधपुर की जनता की मदद नही करने के आरोप तुच्छ राजनीति से प्रेरित है। जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना ही नही है।जिलाध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लाॅकडाउन के चलते दिल्ली में अटके हुये है। लेकिन वो हमेशा जूम एप्प के जरिये वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर ग्राउंड स्तर की रिपोर्ट ले रहे है। तथा सभी को सेवा कार्यो के लिये प्रेरित कर रहे है। संकट की इस घड़ी में ऐसे आरोप लगाना कांग्रेस की ओछी राजनीति का प्रतीक है। इसी प्रकार वरिष्ठ नेता राधाकिशन थानवी, ओम बोहरा, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, शिव पंचारिया, विक्रमादित्य आमला, माधुसिंह देवड़ा, राजेश सोनी, जेपी रंगा आदि ने भी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाये गये आरोपों की कड़ी भर्त्सना की है।


अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कृषि मंडी में अवकाश आज
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर जोधपुर चौराहे के पास स्थित कृषि उपज मंडी समिति फलोदी में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति पल्लेदार यूनियन सीटू फलोदी ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कृषि मंडी में अवकाश करने की मांग का लिखित पत्र गुरूवार को कृषि मंडी समिति फलोदी को दिया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से चर्चा कर मजदूर दिवस पर कृषि मंडी में अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार को मंडी में कृषि जिंसो की खुली निलामी नही होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष राधाकिशन थानवी तथा मंडी सचिव जयकिशन विश्नोई ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार को मंडी में उपज लेकर नही आये।


फलोदी से अशोक कुमार मेघवाल की रिपोर्ट