पर्यवारण संरक्षण के लिए अनूठा अभियान बाप न्यूज : रमन दर्जी | मरूधर फाउंडेशन ने अपने सेवा यात्रा के 3 सफल वर्ष पूर्ण करने पर पर्यावरण संर...
पर्यवारण संरक्षण के लिए अनूठा अभियान
फाउंडेशन के डायरेक्टर कन्हैया लाल ने बताया
कि मरूधर फाउंडेशन ने बीते तीन वर्षों में स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय
कार्य करते हुए समाज में जागरूकता एवं सेवा का संदेश दिया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों
में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण
के कार्यक्रमों के जरिए फाउंडेशन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। फाउंडेशन के सतत प्रयासों
को देखते हुए इसे उपखण्ड प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
'वृक्ष दान अभियान' के तहत फाउंडेशन ने
'एक व्यक्ति, एक वृक्ष, एक संकल्प' का संदेश देते हुए हर नागरिक को पौधारोपण व संरक्षण
के लिए प्रेरित किया है। यह पहल समाज में हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण का सहभागी
बनाने का संकल्प है। वृक्ष दान पहल का उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसकी देखभाल,
संरक्षण और वृद्धि की जिम्मेदारी को भी समाज से जोड़ना है। इस अभियान के तहत जन्मदिन,
पुण्यतिथि, शादी, सामाजिक आयोजनों जैसे विशेष अवसरों पर पौधा भेंट करने और उसका पालन-पोषण
करने की परंपरा को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मरूधर फाउंडेशन का मानना है कि "वृक्ष
दान, जीवन दान के समान है।" बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते
हुए यह पहल समय की आवश्यकता है। वृक्षारोपण के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि
हर पौधा वृक्ष बनकर समाज को ऑक्सीजन, छाया और हरियाली दे।
फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि वृक्ष
दान पहल से हम हर नागरिक को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण एक
सामाजिक आंदोलन बने। फाउंडेशन ने सभी नागरिकों, संस्थाओं और युवाओं से अपील की है कि
वे इस अभियान से जुड़ें और अपने क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने में भागीदारी निभाएं।