Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अंदल सती नंदी गोशाला का मंहत आकाश मुनि ने किया अवलोकन

  बाप न्यूज : कानासर |  श्रीगंगानगर के मल्ला टिब्बा विजय नगर के महंत आकाश मुनि महाराज ने बुधवार को कानासर स्थित दादी अंदल सती नंदी गाेशाला ...

 
बाप न्यूज : कानासर | श्रीगंगानगर के मल्ला टिब्बा विजय नगर के महंत आकाश मुनि महाराज ने बुधवार को कानासर स्थित दादी अंदल सती नंदी गाेशाला का अवलोकन किया। मंहत ने गोशाला में गोभक्तों द्वारा की जा रही सेवा तथा पानी की खेळी में कली, चारा की व्यवस्था, साफ सफाई, शीतलहर रोकने के लिए लगाये गये टीन शेड की सराहना की। महंत ने कहा कि यह धरती पवित्र है। साथ ही गोशाला में 8 फिट गड्डा खोदने पर निकले पानी को चमत्कारी बताया। मंहत ने गोशाला के बाहर भी पानी की खेळी बनाने व गो सुरक्षा के लिए सुझाव भी दिये। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि गोभक्त आकाश मुनि पूरे भारत वर्ष की हजारों गौशाला में चारा-पानी की व्यवस्था में सहयोग करते है। गोदारा ने बताया कि संयोग से दादी अंदल सती नंदी गोशाला का मंगलवार को स्थापना दिवस भी था। इस दौरान गोसेवा संस्थान संरक्षक शिक्षक शैताना राम, अध्यक्ष हेतराम, उपाध्यक्ष रमेश मिश्रीया, सरपंच सुगनी देवी, सुल्ताना राम, दिनेश जालानी, चौधरी मुकाराम, मांगीराम चौखाणी, बाबूराम गंगुआ, गायक छगनाराम मेघवाल, अमराराम मिश्रीया, हीराराम गेनानी, मास्टर अर्जून राम सहित कई गोभक्तो ने महंत आकाश मुनि का बहुमान किया।