Page Nav

HIDE
Sunday, May 11

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में तीन महिला जातरू की मौत

बाप न्यूज : रमन दर्जी |  बीती देर रात हाइवे पर हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में तीन महिला पैदल जातरूओ की मौत हो गई तथा दो पैदल जातरू घायल ह...

बाप न्यूज : रमन दर्जीबीती देर रात हाइवे पर हुई दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में तीन महिला पैदल जातरूओ की मौत हो गई तथा दो पैदल जातरू घायल हुए है।
घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बीकानेर रैफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सवा दो बजे खिदरत गांव की सरहद में एक बस ने पैदल रामदेवरा जा रही महिला जातरू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हाे गई। करीब साढे तीन बजे बडीसिड्ड गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो पैदल महिला जातरूओ ने दम तोड़ दिया। इसी हादसे में दो घायल हुए है। पुलिस ने तीनो मृत महिलाओ के शव बाप स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा है।