Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा का जोधपुर में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, बाप मंडल कार्यकर्ताओ ने भी की शिरकत

  बाप न्यूज : रमन दर्जी |  लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी चौसर भी सजने लगी है। जोधपुर में रविवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री...

 


बाप न्यूज : रमन दर्जीलोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होते ही चुनावी चौसर भी सजने लगी है। जोधपुर में रविवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम में बाप मंडल से भी कार्यकर्ता पहुंचे। इस मौके पर उन्होने केंद्र में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का ठोस दावा करते हुए कहा - अबकी बार भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा। विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने आज तक विकास को ही रोका। राम मंदिर का सपना मोदी सरकार में साकार हुआ है। उन्होने कहा कि अबकी बार 400 पार।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरी माडपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशनलाल पालीावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मगसिंह भाटी, भाजयूमो मंडल बाप अध्यक्ष मांगीलाल पालीावल, प्रधान प्रतिनिधि रतनसिंह भाटी, महेश पालीावल होपारड़ी,  सुरेश पालीवाल, अनिल शर्मा, मोती पालीवाल, विजय, एडवोकेट मदन शर्मा अखेराज़ खत्री सहित बड़ी संख्या में बाप से गये भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।