Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मदासर में श्रीमद भागवत का आरंभ, पहले दिन बताया कथा का महात्म्य

बाप न्यूज | नोख उप तहसील के मदासर गांव में शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई रो मायरो की कथा प्रारंभ हुई। कथा प्रारंभ से प...


बाप न्यूज | नोख उप तहसील के मदासर गांव में शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई रो मायरो की कथा प्रारंभ हुई। कथा प्रारंभ से पहले शोभा यात्रा निकाली गईं। शोभायात्रा में महिलाएं सर पर कलश धारण किये हुए थी, वहीं युवा भगवा ध्वज लिये चल रहे थे। शोभायात्रा मंें गुरू जंभेश्वर भगवान तथा ठाकुरजी महाराज जयकाराे से आसमानं गूंजायमान हो रहा था। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल गुरू जम्भेश्वर भगवान के मंदिर प्रांगण में पहुंची। कथा का वाचन हेमंत महाराज द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन कथा वाचक ने श्रीमद भागवत कथा का महात्म्य बताया। कथा के पहले दिन ही गौ भक्तों द्वारा लगभग 2 लाख 51 हजार की गोदान राशि की घोषणाएं की गई। कथा के माध्यम से आने वाली गोदान राशि से मदासर गांव में विशाल गोशाला का निर्माण करवाया जायेगा।