Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निडर होकर आगे आये महिलाएं,महिला सशक्तिकरण के लिए याद आएगी शशी त्यागी : वसुंधरा

कलरा तृतीय पुण्य तिथि पर हुआ श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन, पर्यावरण मुक्त राजस्थान पर हुआ चिंतन         बाप न्यूज |  ग्राविस संस्था की मुखिया श...


कलरा तृतीय पुण्य तिथि पर हुआ श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन, पर्यावरण मुक्त राजस्थान पर हुआ चिंतन        

बाप न्यूज |  ग्राविस संस्था की मुखिया शशी त्यागी की तृतीय पुण्य तिथि पर निकटवर्ती कलरा उप केंद्र पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन मंगलवार को हुआ। सभा में बोलते डॉक्टर वसुंधरा त्यागी ने कहा कि थार मरुस्थल की महिलाओ में अलक जगाकर शशी बहिन ने उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। थार की देवी कही जाने वाली शशी त्यागी ने थार की महिलाओ के उत्थान के लिए वर्षों तक काम किया। महिला निडर होकर चोके से बाहर आकर स्वावलंबी बने यह सोच त्यागी परिवार की रही। थार रेगिस्तान में शिक्षा तो बहुत दूर की बात थी। आपने स्वास्थ्य के प्रति भी अनभिज्ञ महिलाओ की लंबी कहानी थी। उन महिलाओ में सुदूर गांवो में ग्रामीण विकास विज्ञान समिति ने पहुंच कर जन जागरूकता का कार्य किया। स्वास्थ्य के प्रति अनभिज्ञ महिलाएं अपनी पीड़ा संकोचवश  चिकित्सक को भी नही बताती, उसी संकोच के कारण बहुत सी बेटियां अकाल मौत से जा मिली। शशी त्यागी ने अपनी संस्था के माध्यम से देहाती महिला को सावधान व जागरूक किया। 

1600 गावो में वर्तमान में कार्य चल रहा है। परिणाम बहुत सुखद मिले है। आज स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत जागरूकता आयी। सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ वे ले रही। कई परियोजनाओं से लाभान्वित भी हुई। डॉक्टर विनोद त्यागी ने प्रदूषण मुक्त राजस्थान की थीम पर बोलते हुए कहा की पर्यावरण प्रदूषण हमारी बहुत बड़ी समस्या है। हवा में जहर घुल रहा है। जिसके कारण विभिन्न बीमारियां इंसान के साथ जानवरो को घेर रही है। खान मजदूरों के जीवन से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खान मजदूर कुपोषित ज्यादा है। सरकार के साथ हमारी संस्था उन मजदूरों के लिए काम कर रही है। 

सामाजिक कार्यकर्ता गांधी विचारक बेगी बहिन ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि बढ़ते उद्योग हमे संकट की तरफ इंगित करते है। राजस्थान में सोलर कम्पनियों की आड़ में हजारो पेड़ो की बलि चढ़ाई, यह बहुत बुरी बात है। सामाजिक कार्यकर्ता अखेराज खत्री ने पर्यावरण प्रदूषण पर बोलते सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की। धरती पर जहर का काम सिंगल यूज प्लास्टिक कर रहा है। हमारी भूमि बंजर हो रही है। 
छात्रा कनक ने पर्यावरण प्रदूषण पर सटीक सूत्र बताए। मंच संचालन लीना सिंह प्रोजेक्ट कोडीनेटर ने किया।कार्यक्रम सर्व धर्म प्रार्थना से प्रारम्भ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धाजंलि देते श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अंत में कलरा इंचार्ज भुराराम देवासी ने आभार प्रकट किया। इस दौरान विदेशी मेहमान लियाना, रोशन भाई कुकरेती, डॉक्टर विनोद, बेगी बहिन बीकानेर, सुधा त्यागी, भुराराम देवासी, मंजू लता भाटी, कमला भील, मन्जु सोनी, लक्ष्मी,  शिमला, करण छापरिया, हुकमाराम, भुराराम पंवार, सुरेन्द्र सिंह रतनू पाबूपुरा, रामेश्वर राव, श्री कांत भारद्वाज, रमेश माली, शेर सिंह, भंवरलाल, बिरमाराम सेन, जगदीश सेन्जु, शिव राम, अब्दुल, कनक, राजो बाड़मेर, मदन पूनड़, विमला, नखताराम, मानाराम आदि मौजूद रहे।