Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

तहसील कार्यालय में लगे पौधो की सार संभाल कर पिलाया पानी

बाप न्यूज |  इस समय भीषण गर्मी व बदन झुलसाती लू चल रही है। जिससे आमजन के साथ पेड़, पौधे, जीव जंतु सभी व्याकुल हो रहे है। बाप तहसील कार्यालय ...


बाप न्यूज
इस समय भीषण गर्मी व बदन झुलसाती लू चल रही है। जिससे आमजन के साथ पेड़, पौधे, जीव जंतु सभी व्याकुल हो रहे है। बाप तहसील कार्यालय परिसर में पूर्व तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी तथा उपखण्ड के अधिकारियों द्वारा बड़ी तादाद में पौधे लगाए थे। वे पौधे आज लहलहा रहे है। तेज गर्मी की वजह से अब उन पौधों में पानी की कमी महसूस होने लगी है। पौधे लगातार ग्रोथ करते रहे तथा गर्मी में पानी की कमी से झुलसे नहीं इसलिए एडवोकेट भंवरलाल सुथार ने अपनी टीम एडवोकेट मदन शर्मा, मगराज पालीवाल, राजेंद्र सिंह बारू, मूलसिंह मोडरडी, अखेराज खत्री, जेठमल पालीवाल के सहयोग से सभी पौधों को टैंकर के माध्यम से पानी पिलाया।
वरिष्ठ एडवोकेट मदन शर्मा ने कहा कि पेड़ों, जीव जंतुओं को गर्मी से राहत के लिए किए कार्यो का बहुत पुण्य होता है। गर्मी में पेड़ पौधे की छाया से बड़ा सुकुन मिलता है। एडवोकेट भंवरलाल सुथार ने कहा कि गर्मी में प्यासे को जल पिलाने की व्यवस्था करनी चाहिए। चाहे वो पक्षी हो, मानव हो, पशु हो या पेड़ पौधे। इनकी सेवा से परमात्मा खुश होते है।