Page Nav

HIDE
Sunday, July 6

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

भूखे को प्रसाद, प्यासे को पानी, इससे बढ़कर कोई पूण्य नहीं : संत सुखदेव

शीतल जल मंदिर का हुआ लोकार्पण, दिग्विजय ग्रुप द्वारा जनहितार्थ करवाया गया जल मंदिर का निर्माण बाप न्यूज |  राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित...


शीतल जल मंदिर का हुआ लोकार्पण, दिग्विजय ग्रुप द्वारा जनहितार्थ करवाया गया जल मंदिर का निर्माण

बाप न्यूजराष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित नन्दन वन गोशाला के पास दिग्विजय ग्रुप इरोड, कलकत्ता द्वारा स्व. मोहनलाल, स्व. माणकलाल राठी सांवरागाव, मोहित चाण्डक सुपौत्र स्व. तुलसीदास, स्व. गीतादेवी परिवार ने जनहितार्थ जल मंदिर का निर्माण करवाया गया है। इस जलमंदिर का शुभारंभ गोशाला संचालक संत सुखदेव महाराज के हाथो पंडित राधेश्याम उपाध्याय, दानवीर दुलीचन्द राठी, रतन लाल, अशोक चाण्डक, बजरंग चाण्डक की उपस्थिति में समारोह पूर्वक किया गया।

इस मौके पर संत ने कहा कि जल सेवा बहुत श्रेष्ठ सेवा है। प्यासे राहगीर को जल मिलता है तो अनायास ही उसके मुंह से आशीर्वचन निकलते हैं। वे उस पुण्यात्मा के लिए बहुत सुखद होते है, जिन्होंने ऐसी सुंदर जल व्यवस्था की। जल ही जीवन है पर बोलते हुए संत ने कहा कि भूखे को प्रसाद, प्यासे को पानी इससे बढ़कर कोई पुण्य नही है। जल सीमित है इसका दुरुपयोग रोकना मानव हित में जरूरी है। धरती पर प्लास्टिक एक जहर के रूप में कार्य कर रहा हैं। हमें अपने जीवन में प्लास्टिक को बाय बाय करना होगा अन्यथा धरती थोड़े समय बाद बंजर बन जाएगी। उन्होने दानवीरों से शिक्षा के मंदिरों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है। शिक्षा के मंदिरों में थोड़ी थोड़ी व्यवस्था करने से बालको को काफी राहत मिलती है। पढा लिखा भारत ही विश्वगुरु बनेगा।

संत ने अखंड प्रभु नाम कीर्तन को बहुत श्रेष्ठ बताते हुए कहा कि हर गांव में कीर्तन होना चाहिए। इस मौके पर परम गो भक्त दुलीचंद राठी सांवरागाव, रतन लाल राठी,  महेश्वरी समाज बाप अध्यक्ष अशोक चाण्डक, सत्यनारायण भैया, श्याम राठी, दामोदर मेहता, तिलोक राठी, गोशाला संचालक धूड़चन्द कोठारी बाप, अखेराज खत्री,  माधुदान, मुलदान, सुनील, अक्षय कुमार, नगरपालिका उपाध्यक्ष गोपाल भट्टड, विनोद राठी, सुरेश राठी, किशोर राठी, ओम प्रकाश लोहार, सरोज राठी, नीलम, जमना देवी, जसराज आदि मौजूद रहे।