Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

किसान की खुशहाली से करेगा देश प्रगति : चौधरी

सामराऊ में हुए किसान मेले में उमड़े किसान  बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  ग्रामीण विकास विज्ञान समिति द्वारा डीएस ग्रुप के वित्तीय सहयोग से संच...

सामराऊ में हुए किसान मेले में उमड़े किसान 
बाप न्यूज : अखेराज खत्रीग्रामीण विकास विज्ञान समिति द्वारा डीएस ग्रुप के वित्तीय सहयोग से संचालित स्केल परियोजना के तहत सामराऊ में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में 160 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने सहभागिता निभाई। मेले में आयोजित किसान गोष्ठी में बोलते विकास अधिकारी हपाराम चौधरी ने कहा कि किसान खुशहाल होगा तभी देश प्रगति करेगा।
किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने कई योजनाएं संचालित हैं। हमे जागरूक होकर अब उन्नत कृषि करनी चाहिए। योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। वर्षा जल संग्रह कर हम भूमिगत जल स्तर बढ़ा सकते है। चौधरी ने कम लागत में अधिक मुनाफा की चक्रवर्ती खेती करने की सलाह दी। फलोदी कृषि वैज्ञानिक सेवाराम कुमावत ने किसानो से कहा की हम अपने खेत की मिट्टी व पानी की जांच समय समय पर करावें। खेत में आवश्य्कता के अनुसार खाद दे। 
कृषि वैज्ञानिक भागचंद ओला ने कीट प्रबंधन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र कुमार ने वर्षा जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि वर्षा जल रोक कर हम उत्पादन बढ़ा सकते है। कम पानी की खेती पर ध्यान देने की बात कही। ग्राविस केन्द्र समन्वयक रमेश परिहार ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो को विस्तार से बताया।उन्होने कहा कि संस्था गांव में बैठे किसान के स्वस्थ्य रहने, महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है। संगोष्ठी में परियोजना समन्वयक बलकेस कुमारी, बाबुदान चारण, पदेन सचिव मूलाराम, संदीप चौधरी, विष्णु कुमावत, मंजू लता, विमलादेवी, हुकमाराम, विक्रम राम, भीमराज, खेमसिंह, मोहनी देवी, बीरबल, संतोष, पपुराम, जमना लाल, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।
प्रगतिशील किसानों का हुआ बहुमान
मेले में संस्था द्वारा प्रगतिशील किसानों काे साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन बाबुदान चारण ने किया।