Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज, जिला प्रभारी गेदर ने कहा - कार्यकर्ता मजबूती के साथ करे कार्य

बाप न्यूज | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के नये अभियान ‘हाथ से हाथ जोड़ो' के जरिए पार्टी घर-घर लोगों से संपर्क साधने ...


बाप न्यूज | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस के नये अभियान ‘हाथ से हाथ जोड़ो' के जरिए पार्टी घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। बाप कस्बे में सोमवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) तथा जिला प्रभारी डूंगरराम गेदर की मौजूदगी में हुआ। अभियान के शुभारंभ का कार्यक्रम यहां पंचायत समिति सभागार में हुआ। अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से संपर्क साधकर घर-घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान जिला प्रभारी गेदर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हाथ जोड़ने से दिल जोड़ने का माहौल बनता है। उन्होने कहा कि बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। जिला प्रभारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मजबूती के साथ काम करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता महेश व्यास ने कहा कि राहुल गांधी के पत्र को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंभसिंह पातावत ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को रूबरू कराना है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रेशमाराम गोदारा, श्रीगोपाल व्यास, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, सरपंच केसुराम मेघवाल, राजूसिंह, पहाड़ सिंह भाटी रावरा, गांधी दर्शन संयोजक मनोज पुरोहित व गणपत भाट, वार्ड पंच मोजदीन तेली, दिलीप शर्मा, मोहनलाल पालीवाल, पुखराज पालीवाल, अशोक पुरोहित, सूबेदार टीकुराम भील खीरवा, सोशल मीडिया ब्लॉक संयोजक रामचंद्र पंवार व तिलोक बारूपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।