Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्वयं सेवक अपने कुटुम्ब तक समरसता लाये : निम्बाराम

बाप खण्ड मकर सक्रांति उत्सव सम्पन्न, संघ विचार हर गांव, घर तक पहुचाने का आह्वान बाप न्यूज : अखेराज खत्री |  कस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदि...

बाप खण्ड मकर सक्रांति उत्सव सम्पन्न, संघ विचार हर गांव, घर तक पहुचाने का आह्वान

बाप न्यूज : अखेराज खत्रीकस्बा स्थित आदर्श विद्या मंदिर के कक्ष में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड बाप का मकर सक्रांति उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। संघ के जोधपुर विभाग संघचालक जगदीश सिंह, जाम्बा महन्त भगवानदास, खण्ड संघचालक मनसुख पालीवाल की उपस्थिति में राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम का मुख्य उद्धबोधन रहा। निम्बाराम ने कहा कि संघ स्थापना के 100 वर्ष 2025 में पूर्ण होने वाले है। हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने जा रहे है। उन्होने नागपुर के मोहितो के बाड़े से प्रारम्भ हुए संघ की यात्रा का वर्णन किया तथा कहा की विपरीत परिस्थितियों में से गुजर कर संघ अपने लक्ष्य को पूरा कर रहा है। संघ का स्वयं सेवक हर कार्य मे आगे रहता है। कोरोना काल मे संघ ने बहुत बढ़चढ़ कर सेवा कार्य किये जिसकी चर्चा चारो ओर हो रही है। संघ के स्वयं सेवको ने कोरोना में बीमारी से मृत लोगों के अंतिम संस्कार भी किये। सेवा के किसी भी काम से हम पीछे नही हटे। अब समय की मांग है कि जहां संघ का प्रत्यक्ष कार्य नही वहां हम समय देकर संघ का कार्य खड़ा करे। हर गांव में संघ हो। सामाजिक समरसता पर बोलते हुए निम्बाराम ने कहा संघ कही भी छुआछूत नही करता। स्वयं सेवक अपने कुटुम्ब तक समरसता लाये। अंबेडकर जी ने हिन्दू धर्म को महान बताया। उन्होने दूसरा धर्म नही अपनाया। उन्होने महिलाओ को आत्म रक्षा के गुर सीखने की बात कहते कहा आत्म रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी है। हमारे परम्परागत कार्यो का तकनीकी विस्तार कर हमें उनको जीवित रखना चाहिए। हमारे कौशल बढ़े ऐसे प्रयास जरूरी है।

कार्यक्रम में संघ के सहयोगी संगठन विहिप, बजरंग दल, सीमाजन कल्याण समिति, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, भारत विकास परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, भाजपा, विद्यार्थी परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, विद्या भारती के सहित 300 से अधिक स्वयं सेवक शामिल हुए। अंत मे तिल व गुड़ से बने मिष्ठान का वितरण किया। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह चुनाराम, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन, जिला कार्यवाह भंवर लाल, पूनम चंद बिश्नोई, जिला संपर्क प्रमुख, समंद्र सिंह सिडा, राधेश्याम तंवर, सुरेश पालीवाल, पुखराज पालीवाल, रेखचन्द पालीवाल, संत आनन्द प्रकाश, सीमाजन कल्याण समिति जिला अध्यक्ष अखेराज खत्री, रमेश सोलंकी, दिलीप सिंह भाटी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के मांगीलाल कुमावत, किशनाराम डारा, गणेश दान, जगदीश कुमावत, प्यारेलाल छंगाणी, माणक राम डारा, बुधाराम सियाक़, सहीराम मांजू, गोपाल चाण्डक, प्रकाश कुमावत, विद्या भारती के भगवान सिंह, कवरलाल विश्नोई, श्रीपाल, सुरेश खत्री, प्रताप सिंह ख़ीरवा, महेश पालीवाल होपरडी, हीरालाल पालीवाल, भारतीय किसान संघ के महेश पालीवाल, दिनेश चारण, सवाई लाल कुमावत, प्रेम पालीवाल, भोमराज सुथार, समरसता प्रमुख हीरा लाल सुथार, विजय कुमावत आदि मौजूद रहे।