Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

किसानों की गर्जना को सुने सरकार, दिल्ली राम लीला मैदान में उमड़ा किसानों का हुजूम, देश के हम भंडार भरेंगे के लगे नारे

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को देश के कोने कोने से अन्नदाता अपनी वेदना सिंह गर्जना के साथ अपनी बात सुनाने र...


बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को देश के कोने कोने से अन्नदाता अपनी वेदना सिंह गर्जना के साथ अपनी बात सुनाने रामलीला मैदान पहुचे। हर तरफ किसानों का हुजूम देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे, जब तक दुखी किसान रहेगा, धरती पर तूफान रहेगा जैसे नारे लग रहे थे। जोधपुर संभाग अध्यक्ष नरेश व्यास ने बताया बहुत ही  अनुशाषित तरीके से दिल्ली में भारतीय किसान संघ के बैनर तले लाखो किसान विभिन्न राज्यो से एकत्रित हुए।विशाल समुदाय को किसान संघ के पदाधिकारियों ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार देश के भंडार भरने वाले किसान की बात पर गौर करे। किसान सर्दी, गर्मी,  वर्षा सभी मौसम में खून का पसीना बनाकर धरती माँ के आंचल से अनाज, फल, फूल, सब्जियां, घास उत्पादन कर देश को समृद्ध बनाने का काम करता है। मगर किसान की समस्या को समझकर उसे सुनने वाला कोई नही है। इसी कारण अपने घरों से स्वयं का खर्चा कर दिल्ली राजधानी में देशभर से अन्नदाता रामलीला मैदान में एकत्र हुआ है।सरकार इनकी वाजिब मांग सुने, समझें तथा उस पर अमल करें। किसान संघ का कार्यकर्ता देश हित सर्वोपरि रखता है।  वह देश के भंडार भरता है, मगर फसल का मूल्य उसे नही मिलता। जिसके कारण वह कर्ज में डूबता जा रहा है। किसान को उसकी फसल का लागत मूल्य मिले, कृषि यंत्रों से टैक्स हटाया जाय, किसान के खाते में केन्द्र सरकार किसान निधि जमा करवा रही उसे बढ़ाया जाय की मांग पुर जोर से उठाई गई।
किसान अपने हक की मांग कर रहे है। उनकी मांग पर अगर सरकारों ने ध्यान नही दिया तो किसान बर्बाद होगा। किसान के हर हाथ को काम हर खेत को पानी की जरूरत है। महंगी बिजली, महंगी खाद के कारण लागत बहुत बढ़ गई। मगर मूल्य नही बढ़ा। कृषि कार्य में विद्युत चार्ज बहुत ज्यादा है, उसे कम किया जाय। कृषि प्रधान देश मे किसान की व्यथा केंद्र सरकार अवश्य सुनेगी। व्यास ने बताया कि जोधपुर संभाग से 150 से अधिक बसे दिल्ली पहुंची थी।