Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

संवाद के जरिये अंतर भरना एक अच्छा प्रयास : भारद्वाज

गांधी विचारक शशि त्यागी की पुण्य तिथि पर हुई गोष्ठी, दी पुष्पांजलि बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | ग्राविस संस्था बाप केंद्र व कलरा सेंटर पर संस...


गांधी विचारक शशि त्यागी की पुण्य तिथि पर हुई गोष्ठी, दी पुष्पांजलि
बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | ग्राविस संस्था बाप केंद्र व कलरा सेंटर पर संस्था संस्थापक गांधी विचारक व सर्वोदय सदस्य शशि त्यागी की दूसरी पुण्य तिथि पर गांधी विचार एक आंदोलन विषयक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में बोलते हुए बाप केंद्र प्रभारी श्रीकांत भारद्वाज ने कहा कि शशि बहिन समुदाय के समग्र विकास में विश्वास रखती थी। उनकी सोच में सबका विकास था। मगर पिछडे का पहले विकास का सिद्धांत था। त्यागी ने समुदाय के लोगो के जीवन स्तर में सुधार को लेकर ग्राविस संस्था का गठन किया। संस्था के जरिये पर्यावरण संतुलन, वर्षा जल संचय, शिक्षा, चिकित्सा, जैविक खेती, स्वयं सहायता समूह, फल वाटिका, पौधारोपण के कार्य प्रारम्भ किये जो आज भी जारी है। उन्हें जमनालाल बजाज पुस्कार से 2017 में नवाजा गया, वही डालमिया ग्रुप द्वारा अनादि कमल पुरस्कार भी मिला। भुराराम पंवार, मंजू लता भाटी, भूराराम देवासी ने भी विचार व्यक्त किया। दीपक सोनकर, रूखमणी विश्नोई, दीपाराम मेगवाल, पद्मा देवी, कमला भील, मदन पूनड़, मानाराम, रेवतराम, जगदीश सेजु, अखेराज ने पुष्पाजंलि दी।