Page Nav

HIDE
Monday, May 19

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

राष्ट्र व मानवता के लिए क्षात्रधर्म : अवाय

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | क्षत्रीय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण बाप क्षेत्र के राम छिला में शुरू हुआ। संघ के गणपत सिंह अवाय न...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | क्षत्रीय युवक संघ का चार दिवसीय प्राथमिक प्रशिक्षण बाप क्षेत्र के राम छिला में शुरू हुआ। संघ के गणपत सिंह अवाय ने बताया की सेतरावा, पीलवा, मालमसिंह की सिडा, नोख, बाप, भोजो की बाप, बापिणी, बडीसीड, कानसिंह की सिडा, मनचीतिया, बावड़ी, हदा, बारु, धोलिया, टेकरा, सहित कई गावो से करीब 140 से अधिक स्वयंसेवक भाग ले रहे है। प्रतिदिन प्रातः से रात्रि तक विभिन्न गतिविधि के साथ शारीरिक व बौद्धिक सत्रों के माध्य्म से राष्ट्र भक्ति के पाठ पढ़ाये जा रहे है। अवाय ने बौद्धिक सत्र में बोलते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने राष्ट्र के लिए बलिदान दिए। हम उनके वंशज है। हमे इन प्रशिक्षण शिविरों में जो राष्ट्र हित की बाते सिखाई जा रही, उन्हें अपने जीवन में उतारनी है। हमारे क्षात्रधर्म में राष्ट्र हित के साथ मानव सेवा सर्वोपरि है। हमे राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में पूर्ण सहयोग देना है। हम अपने जीवन को कुंदन बनाये। हम अपने पूर्वजों का मान सम्मान बढ़ाये। अवाय ने बताया कि चार दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन समारोह होगा।गोविंद सिंह सिंघाना, भवानी सिंह पीलवा, जेठू सिंह चौहान, मग सिंह भाटी, मुलसिंह मोडरडी, गोविंद सिंह सिडा, पदम् सिंह, भवर सिंह आदि मौजूद रहे। 
-----------