Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सीमाजन कल्यान समिति फलोदी जिला 17 चौकी पर मनायेगा रक्षा बंधन उत्सव

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ गुरुवार को सीमाजन कल्याण समिति व विभिन्न संगठन रक्...


बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री | देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ गुरुवार को सीमाजन कल्याण समिति व विभिन्न संगठन रक्षा बंधन त्यौहार मनाएंगे। सीमाजन कल्याण समिति जिला संरक्षक पूर्व सैनिक सांगसिंह भाटी ने बताया फलोदी जिले के पोकरण, नाचना, फलोदी, बाप व नोख की टीमे 11 अगस्त गुरुवार को जवानों की कलाइयों पर स्थानीय विद्यालयों की बालिकाओ द्वारा भेजी राखी बांधेंगे।भाटी ने बताया घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में लगे जवान की कलाई सुनी नही रहे, उसके मन मे यह भाव नही आये की हम हमारे परिवार से हजारो किलोमीटर दूर बैठे है हमारी कलाई आज सुनी है। इसी कमी की पूर्ति के उदेश्य से सीमाजन के कार्यकर्ता हर वर्ष की भांति इस बार भी उनके साथ यह भाई बहिन का पवित्र रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे। बाप बालिका सीनियर विद्यालय की बालिकाओ ने विशेष राखियां व भाई के लिए पत्र सीमाजन समिति को सौंपे है।