Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शक्तिशाली हिन्दू समाज ही राष्ट्र नव निर्माण की नींव : संत रघुवरदास

संत ने कहा - दुर्बल की कोई नहीं करता सहायता  बाप न्यूज़ |   भारत विश्व गुरुस्थान प्राप्त करे इसी प्रयास में लगी विहिप की प्रखंड बैठक शनिवार ...


संत ने कहा - दुर्बल की कोई नहीं करता सहायता 
बाप न्यूज़ |  भारत विश्व गुरुस्थान प्राप्त करे इसी प्रयास में लगी विहिप की प्रखंड बैठक शनिवार को बाप उपखंड की ग्राम पंचायत सूरपुरा में हुई। प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल पालीवाल ने बताया कि प्रखंड के 23 कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते संत रघुवरदास जाम्बा ने कहा कि दुर्बल की सहायता कोई नही करता। शक्तिशाली हिन्दू समाज ही भारत के नव निर्माण की नींव है। हम सब लोगों को हिन्दू समाज को संगठित व मजबूत करने के क्षेत्र में विहिप को मजबूत करना समय की मांग है। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश गुचिया ने कहा कि संगठित शक्ति को सब नमन करते। गांव गांव में शक्ति केन्द्र खड़े करने होंगे। हिन्दू अपने आप में बहुत मजबूत है, केवल हनुमान की तरह ताकत का एहसास कराना हमारा काम है। देश में देश को तोड़ने वाली ताकते सक्रिय है। हमे सजग सक्रिय भूमिका निभाने का दायित्व दिया है। माताओं के संगठन दुर्गावाहिनी को मजबूत करना है। जिला मंत्री ने कहा कि विहिप महापुरुषों की दिशा से काम करता है। देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वालो को हम हमारे प्रेरणा पुरुष मानते है। उनकी जन्म जयंती मनाकर हमारी पीढ़ी को मजबूत करेगे। आगामी दिनों में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमे संत समाज के साथ केंद्र व प्रांत के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। बैठक में रामचंद्र सोंलकी, नारायण सिंह, धनेसिंह, रामकुमार, प्रेमाराम, गेना, राधा, बजरंग महाराज, सुरेश पालीवाल, दिनेश पालीवाल, योगेश हिन्दू, रतन पेंटर, अखेराज खत्री आदि उपस्थित रहे।