Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रतिज्ञा सोनी ही बाप तहसीलदार, रामधन खां एपीओ

बाप न्यूज़ | प्रतिज्ञा सोनी ही बाप तहसीलदार होगी। मंगलवार को राजस्व मंडल ने इस संबध में आदेश जारी कर दिये है। आदेश में प्रतिज्ञा सोनी को बाप...

बाप न्यूज़ | प्रतिज्ञा सोनी ही बाप तहसीलदार होगी। मंगलवार को राजस्व मंडल ने इस संबध में आदेश जारी कर दिये है। आदेश में प्रतिज्ञा सोनी को बाप तहसीलदार पद पर स्थापित करने के साथ रामधन खान को एपीओ कर दिया है। 
 तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी
गौरतलब है कि 27 मई 2022 को राजस्व मण्डल ने आदेश जारी कर रामधन खान, कार्य व्यवस्थार्थ तहसीलदार पाटन जिला बूंदी को बाप स्थानांतरण करने के साथ तहसीलदार बाप प्रतिज्ञा सोनी को एपीओ किया गया था। उक्त आदेश के विरूद्ध राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में एसबी सिविल रिट पीटीशन संख्या 8027/2022 प्रतिज्ञा सोनी बनाम सरकार दायर की गई। 
उक्त दायर याचिका में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर ने आदेश 27 जून 2022 पारित कर राजस्व मण्डल के आदेश दिनांक 27 मई 2022 के क्रियान्वयन को याचिकाकर्ता के सम्बंध में स्थगित किया है।
राजस्व मंडल ने मंगलवार को जारी किए आदेश में लिखा कि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर द्वारा पारित आदेश 27 जून 2022 की पालना में 27 मई 2022 को प्रतिज्ञा सोनी के सम्बंध में निरस्त कर इन्हें यथावत तहसीलदार बाप के पद पर पदस्थापित किया जाता है। उक्त के परिणामस्वरूप रामधान खान, कार्यव्यवस्थार्थ तहसीलदार बाप को एपीओ किया जाकर मुख्यालय राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर निर्धारित किया जाता है।