Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

उदयपुर की घटना तुष्टिकरण का परिणाम, राज्य सरकार को बर्खास्त करे राज्यपाल : रामलाल

बाप न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता चौमू विधायक रामलाल शर्मा भाजपा जिला कार्यशाला में शरीक होने बीकानेर से सांवरागांव जाते समय स...


बाप न्यूज़ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता चौमू विधायक रामलाल शर्मा भाजपा जिला कार्यशाला में शरीक होने बीकानेर से सांवरागांव जाते समय सुबह बाप में भाजपा नेता रेवतीप्रसाद के निवास पर कुछ समय रुके।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में चौमू विधायक रामलाल ने कहा कि उदयपुर की घटना को लेकर पूरा देश स्तब्ध है। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण इस प्रकार की घटनाएं हो रही है। लोकतंत्र में तालिबानी घटना को कोई स्थान नही है। यह बहुत निंदनीय है। राजस्थान सरकार की मशीनरी की भयंकर लापरवाही के कारण उदयपुर की दुखद घटना घटी। समय रहते प्रशासन ठोस कदम उठाता तो घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा की राज्यपाल को ऐसी सरकार को तुरन्त बर्खास्त करना चाहिए। नैतिकता के आधार पर घटना के तुरन्त बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से स्तीफा दे देना चाहिए था। राज्य में दंगे हो रहे इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सरकार नाम की कोई चीज है ही नही। आपराधिक घटनाएं विफलता दर्शाति हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था है ही नही।

इस दौरान फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा नेता जिला परिषद सदस्य विक्रमादित्य सिंह आमला, उप प्रधान घंटियाली प्रतिनिधि वीरबहादुर सिंह, ओम राठी, एडवोकेट मदन शर्मा, रवि पालीवाल, वार्ड पंच सुरेश मुंधा, युवा नेता महेश पालीवाल, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सुरेश खत्री, जिला मंत्री प्रताप सिंह खीरवा, युवा मोर्चा बाप मंडल अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र  खत्री, विजय कुमावत, दामोदर मेहता, छात्र नेता खीवसिंह सिसोदिया, सीताराम व राजू छताणी आदि मौजूद रहे।