Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कार्यकर्ता करे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

बाप न्यूज : अखेराज खत्री |   भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बाप में सोमवार को ओबीसी मोर्चा...


बाप न्यूज : अखेराज खत्री |   भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर बाप में सोमवार को ओबीसी मोर्चा  जिलाध्यक्ष मुरलीधर तंवर की अध्यक्षता मेंं बेठक आयोजित की। बैठक में तंवर ने कहा कि मोदी  सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुचाये। पीएम मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल में देश ने बहुत तरक्की की है। विश्व मे भारत की बहुत गहरी पैठ है। किसानो के कल्याण के लिए भारत के इतिहास में मोदी पहला प्रधान मंत्री है, जिन्होंने इतनी सारी योजनाएं किसान कल्याण के लिए लेकर आई। गरीब परिवार को हर संभव सहायता दी। खाद्य सुरक्षा योजना में 2 रुपये किलो अनाज दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को बहुत सम्बल मिला। हजारो महिलाओ को निशुल्क चूल्हा, गैस का लाभ हुआ। गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की योजना, जनधन योजना, प्रधान मंत्री बीमा योजना का फायदा मिला है। बैठक में  आईटी सेल संयोजक महेंद्र खत्री, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमावत, तोलाराम, मदन कुमावत, मोती लाल, ओमप्रकाश, शांति लाल, आईदान कुमावत, मुकेश, मनोज कुमार, खींयाराम, जसराज, सुरेंद्र, भुवनेश आदि उपस्थित थे।