Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सरकारी सेवा के बाद समाज सुधार में लगाए अपनी योग्यता : पालीवाल

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | बाप के मंडोर निवासी पूर्व ग्राम विकास अधिकारी भगवानाराम डारा अपनी सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत हो गए। उनके नि...

बाप न्यूज : अखेराज खत्री | बाप के मंडोर निवासी पूर्व ग्राम विकास अधिकारी भगवानाराम डारा अपनी सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवा निवृत हो गए। उनके निवास मंडोर में हुए स्वागत शुभकामना समारोह में कई जनप्रतिनिधी पहुंचे तथा उन्हे उनके दीर्घायु होने व स्वस्थ रहने की शुभकामना दी। बाप के पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल ने कहा कि सरकारी सेवा के बाद हम अपनी ऊर्जा को समाज की सेवा में लगाये। हमारी योग्यता से कोई गांव का गुदड़ी का लाल अपने सपनो को पंख लगा सकता है। गांवो में प्रतिभाएं खूब है, उनकी समस्याओं को समझने वाला नही होने से वे सपने केवल सपने रहते है। अगर सेवा निवृत व्यक्ति उसका सहारा बनता है तो उसके सपने हकीकत में बदल जाते है। पूर्व पुलिस अधिकारी जीवन राम बिश्नोई ने कहा कि समय व्यर्थ नही जाए तथा योग्यता का लाभ चाह वाले व्यक्ति को मिले तो इससे सुंदर और कोई काम हो ही नही सकता। हमारा जीवन उस समय धन्य हो जाता जब हमारे हाथों से हमारी प्रेरणा से किसी को मंजिल मिले। एडवोकेट रतन सिंह ने साफा पहनाकर डारा को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मोमराज बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य रेशमाराम गोदारा, पेमाराम सियाग, हरिकिशन सारण, ठेकेदार मोहन राम सारण, गणपत राम शिव नगर, अर्जुनराम, शिक्षाविद मानक राम, भजनाराम मांजू, गणपत पांचानी, विकास अधिकारी पनालाल माली, नन्द किशोर, सुखराम बिश्नोई, प्रेम रतन, चेनाराम, सुमेर सिंह, एडवोकेट मदन शर्मा, श्याम राजपूरोहित, गिरधारी हुडा, जीवन राम चौधरी जाम्बा, मनोहर गीला सरपंच, ठाकर भंवर सिंह, चौधरी रतनाराम, हीरालाल ढाका, सरपंच राणाराम, अखेराज खत्री, महेश, अशोक, मांगीलाल, अशोक सियाग, शंकरलाल जांगू, पूर्व सरपंच अर्जुनराम आदि मौजुद थे।