Page Nav

HIDE
Friday, July 4

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

टेपू में जन सहयोग से विकसित किया जा रहा खेल मैदान

व्हाट‌्स ग्रुप के माध्यम से मांगा जा रहा आर्थिक सहयोग, ब्लॉक का पहला 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रेक बनेगा बाप न्यूज  |  बाप क्षेत्र के टेपू गांव...


व्हाट‌्स ग्रुप के माध्यम से मांगा जा रहा आर्थिक सहयोग, ब्लॉक का पहला 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रेक बनेगा

बाप न्यूज  | बाप क्षेत्र के टेपू गांव में जन सहयोग से खेल मैदान विकसित किया जा रहा है। खेल मैदान में एथेलेटिक्स ट्रेक के अलावा हैडबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों के कोर्ट बनाएं जाएंगे। खेल मैदान को विकसित करने के लिए गांव के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से जन सहयोग मांग रहे है। भामाशाह सहित कई लोग आगे आकर आर्थिक सहयोग भी कर रहे है। खेल मैदान इस तरह विकसित किया जाएगा कि जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन आसानी से हो सके।

विवेकानंद युवा मंडल टेपू अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ने बताया कि गांवो में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन गांवों में उन्हे तराशने के लिए उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहे है। सरकार भी गांवो में खेल मैदान विकसित करने के लिए पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पा रहे है। सिंह ने बताया कि टेपू में कई युवा खेलों में अपना दमखम रखते है। इसके अलावा अभी 20 से 25 युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी करने के लिए प्रतिदिन सुबह शाम दौड़ लगाने के साथ कई अन्य प्रकार की शारीरिक गतिविधियां कर रहे है। गांव में दौड़नें के लिए व्यवस्थित जगह नहीं है। गांव में काफी समय से खेल मैदान की कमी को देखते हुए अब गांव की सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान को विकसित करने का युवाओं ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए व्हाट्स ग्रुप बनाकर जन सहयाेग मांगा ज रहा है। ग्रुप में प्रतिदिन करवाये जा रहे कार्य के फोटो आदि भी शेयर कर ग्रुप में जुड़े लोगों को इसकी प्रगति से अवगत करवाया जा रहा है।

मैदान को समतल कराने के साथ वंहा उगी झाड़ियां आदि कटाई गई है। अभी 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रेक बनाया जा रहा है। सिंह ने दावा कि फलाेदी विधानसभा में 400 मीटर एथलेक्टिस ट्रेक टेपू में ही बनेगा। इसके लिए काफी तादाद में ट्रेक्टर ट्राेलियों से मिट्‌टी डलवाई गई है। युवाओं द्वारा यह कार्य शुरू करवाने के बाद ग्रामीण भी इस नवाचार से जुड़ने लगे है। सरपंच, पूर्व सरपंच व उपसरपंचो, पूर्व सैनिकों के साथ किसान आदि मिलकर सहयोग कर रहे है। इस खेल मैदान में 400 मीटर ट्रैक के अलावा फुटबॉल, हैंडबॉल, खो खो, वॉलीबॉल, कबड्डी आदि खेलो के कोर्ट भी बनाएं जाएंगे। सिंह ने बताया कि इस खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सके इसके लिए आवश्यक सारी सुविधाएं जुटाने का भी प्रयास किया जाएगा। खेल मैदान बन से युवाओं को सेना में जाने में काफी सहयोग मिलेगा इसके साथ ही गांव में खेलो के बढ़ाने का लाभ मिलेगा। इस कार्य में उपसरपंच भंवरसिंह, समाजसेवी नखत सिंह, कर्णसिंह सहित कई ग्रामीण में लगे हुए है।

वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर ने सेवा निवृत होने पर CHC को भेंट की बॉ...

डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाईयो ने दी श्रद्धाजंलि

बाप कस्बे में वैदिक संस्कार शिविर का भव्य समापन, वैदिक मूल्...

योग को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी सहयोग करें: पिंडेल

ज्योति जानी बनी जोधपुर देहात उतर की जिला अध्यक्ष, बधाईयों का...

सीमावर्ती क्षेत्र में हर गांव तक काम जरूरी : स्वरूपदान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 को आएंगे जाम्बा

पालीवाल समाज का वैदिक संस्कार शिविर 12 से, कई स्थानों पर हुआ...

आधार केन्द्रों पर नामांकन और अद्यतन कार्य के लिए आवेदन आमंत्...

गोशाला में की साफ सफाई