Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बजट जनता को बहलाने का असफल प्रयास हाेगा साबित, पुरानी पेंशन बहाली में भी जादूगरी : विधायक पब्बाराम विश्नोई

बाप न्यूज   | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट पेश करने के बाद फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि लम्बे समय से फलोदी को जिला बन...

बाप न्यूज  | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट पेश करने के बाद फलोदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि लम्बे समय से फलोदी को जिला बनाने की घोषणा नहीं होने पर लोगों को निराशा ही हाथ लगी। ज्यों ज्यों 2023 नजदीक आ रहा है, फिर लोगों को भुलावे में डालने के लिए लोक लुभावन घोषणा की जा रही है। विधायक विश्नोई ने विद्यालय क्रमोन्नत की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय विद्यालय क्रमोन्नयन के साथ शिक्षकों की भी जरूरत होती है। जिनकी भर्ती आप तीन साल से कर नहीं पाए। न पिछली घोषणाएं जमीन पर उतर पाई। अब फिर और नई घोषणाएं करके जनता को बहलाने का असफल प्रयास किया जा रहा है। विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने जन घोषणा पत्र के वादे और पूर्व की घोषणाओं को तो पूरी करें, जािक जनता जनता विश्वास तो करे। बार बार घोषणाओं से जनता को इस बार ठग नहीं पाओगे।
मास्टर पब्बाराम विश्नोई, विधायक फलोदी
विश्नोई न बताया कि यदि अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय ही देने है, तो नए विद्यालय बनवाओ। हिंदी माध्यम के विद्यालयों को अंग्रेजी में परिवर्तित कर हिंदी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों को दस - दस किलोमीटर दूर की स्कूल में जाने के लिए मजबूर न किया जाय।    

स्कूलों में मास्टर नहीं, अस्पतालों में डॉक्टरों, मेडिकल कर्मियों की कमी, पंचायतों से लेकर, तहसीलों, एसडीएम कार्यलय, नगरपालिकाओं में कर्मचारियों की कमी है। सरकारी काम के लिए लोग दर दर भटकते है। अब इन झूठी घोषणाओं के बहकावे में जनता आने वाली नहीं है। हालात यह है कि प्रदेश में हर तरफ लूट मची है। भ्रष्टाचार चरम पर है। दरिंदों के हाथों इज्जत लुटवाती, कराहती बेटियां। माफियाओं की दादागिरी कब तक झूठी घोषणाओं से मन बहलाएगी ये कांग्रेस सरकार। विश्नोई ने कहा कि मात्र एक घोषणा जिसमें कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही मांग पुरानी पेंशन लागू करने संबंधी हुई है। पर इसमें भी जादूगरी है। जीरो बजट यानी 2004 के बाद भर्ती हुए कोई भी कर्मचारी इनके कार्यकाल में न सेवानिवृत होने वाले हैं और न ही सरकार पर कोई वित्तीय भार आयेगा। पर इस घोषणा का सभी कर्मचारियों द्वारा स्वागत हुआ है।