Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सामूहिक दुष्कर्म के चार ईनामी अपराधी गिरफ्तार

बाप न्यूज़ | जोधपुर जिले की जाम्भा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के सात माह से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारो आरोपी ...

बाप न्यूज़
| जोधपुर जिले की जाम्भा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के सात माह से फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारो आरोपी इनामी थे।  
जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि 15 जून 2021 को सुरपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवया था कि उसकी नाबालिग पुत्री का रात्रि में अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामला दर्ज कर जांच  वृताधिकारी वृत फलोदी को दी गई।
जिला पुलिस अधीक्षक ने कयाल ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने सात माह से फरार नाबालिग के साथ दुष्कर्म सम्बन्धी ईनामी आरोपी भीखाराम पुत्र सोहनराम विश्नोई निवासी रामपुरा, बुधाराम पुत्र हडमानाराम विश्नोई निवासी रामपुरा, रोहित बोला पुत्र हजारीराम बोला विश्नोई निवासी रामपुरा, तथा दिनेश पुत्र पांचाराम विश्नोई निवासी रामपुरा थाना जाम्बा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है। 
कार्यवाही टीम में थानाधिकारी जाम्बा मगाराम, हैड कांस्टेबल गोरधनराम, कांस्टेबल राजेन्द्रकुमार, मुकेशकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।