Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कांग्रेस राज में भरष्टाचार बढ़ा, जनता के काम के बदले रिश्वत जरूरी : भाटी

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री |          निकटवर्ती बज्जू कस्बे में लंबे समय से चल रहे सड़क आंदोलन को आज पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की उपस्थिति म...

बाप न्यूज़ : अखेराज खत्री |          निकटवर्ती बज्जू कस्बे में लंबे समय से चल रहे सड़क आंदोलन को आज पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की उपस्थिति में समाप्त किया गया। सड़क बनाओ संघर्ष समिति सदस्य सेवा निवृत पुलिस अधिकारी जीवनराम बिश्नोई ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की आवागमन में भारी परेशानी को देखते हुए जनता के सहयोग से आंदोलन चला। आंदोलन से सरकार को झुकना पड़ा जिससे सड़क की मांग पूरी हो गई।

आज सोमवार को पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की उपस्थिति में सड़क आंदोलन समाप्त किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री भाटी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में मेरे कार्यकाल में बिजली पानी सड़क के लिए आंदोलन करने की जरूरत नही थी। किसान, मजदूर व व्यपारी की समस्या का फ़ोन से समाधान होता था। कांग्रेस राज में भरष्टाचार बढ़ा है। मुख्यमंत्री के सामने लोगो ने कहा की बिना पैसे कोई काम नही होता, फिर भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियो पर नकेल नही कसी। उन्होंने कहा की आज आमजन बहुत दुखी है। पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई है। 

गोचर भूमि को लेकर होगा जन आंदोलन 

भाटी ने कहा कि राज्य सरकार के गोचर भूमि पर कब्जाधारियों को पट्टे देने के फैसले को गलत बताया। उन्होंने इस फैसले को तुरन्त खारिज की मांग करते कहा कि आगामी दिनों बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गोचर नही बची तो गाय नही बचेगी। गाय नही बची तो हम कैसे बचेंगे।  भाटी ने 10 सत्याग्रहियों का माला पहना कर अभिनन्दन किया ।