Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

शिक्षकों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये सदैव तत्पर : व्यास

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगरपालिका के टाऊन हॉल में सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसी...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगरपालिका के टाऊन हॉल में सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता महेश व्यास, भारतीय किसान संघ के संभाग अध्यक्ष नरेश व्यास, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह चूनाराम चौधरी, विशिष्ट अतिथि मेघराज कल्ला, सहायक अभियंता पूनमचंद विश्नोई, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता माणकचंद जीनगर, पार्षद अशोक व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण कुमार व्यास, विभाग संगठन मंत्री रामनानायण विश्नोई एवं जिलाध्यक्ष जगदीश जयपाल ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित करके किया। शुभारंभ समारोह में शिक्षक प्रशांत जैन ने अपने मधुर स्वर में वंदेमातरम गीत की प्रस्तुति दी। संघ के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।



इन्होंने किया संबोधित

मुख्य अतिथि महेश व्यास ने कहा कि शिक्षक समुदाय राष्ट्र का निर्माता है, इनके मार्गदर्शन में राष्ट्र आगे बढता है। आपने शिक्षक समुदाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। मुख्य वक्ता आरएसएस के सह कार्यवाह चूनाराम चौधरी ने कहा की हमें चाणक्य की शिक्षा पर चलकर राष्ट्र का निर्माण करना होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये किसान नेता नरेश व्यास ने कहा कि शिक्षक समुदाय ने कोविड-19 में राष्ट्र की सच्ची सेवा की है जो अविस्मरणीय है। इस अवसर पर मानाराम खिलेरी, रामनारायण विश्नोई, मेघराज कल्ला, महिपालसिंह सारण, माणकचंद जीनगर एवं मांगीलाल विश्नोई ने भी विचार व्यक्त किये।

 इनका किया सम्मान

सम्मेलन में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रेमाराम विश्नोई, ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कृष्णकुमार, जगदीश जयपाल, फरसाराम विश्नोई, सुनील बिश्नोई, रेखचंद पालीवाल, गायिका गायत्री गर्ग, वृक्ष मित्र ओमप्रकाश गोदारा, हरदेव पालीवाल, भामाशाह अशोक कुमार सोनी, जेठीदेवी सोनी एवं नारायणसिंह राजपुरोहित का सम्मान किया गया। 

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर गणेशदान चारण, नरपतसिंह भाटी, मांगीलाल कुमावत, मूलसिंह, सहीराम विश्नोई, शैतानसिंह राठौड़, महेश पाबूसर, सुखराम बिश्नोई, अश्विनी जोशी, मांगीलाल, मोहनलाल जीनगर, गिरधर लीलड़, श्रवण कुमार मीणा सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र कुमार व्यास ने किया। अंत में संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश जयपाल ने आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन मंगलवार को होगा।

पर्यावरण संरक्षण की प्रदर्शनी

सम्मेलन में वरिष्ठ शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश विश्नोई कानासर ने पर्यावरण संरक्षण एवं पोलिथीन मुक्ति को लेकर टाऊन हॉल में पोस्टर की प्रदर्शनी लगाई जो आकर्षण का केंद्र रही।