Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दो ट्रेलर की भिड़त में तीन घायल

हादसे में दोनो ट्रेलर चकनाचुर, हाइड्रो की मदद से वाहनों में फसे घायलो का निकाला बाप न्यूज़ | राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर बाप से करीब 5 क...

हादसे में दोनो ट्रेलर चकनाचुर, हाइड्रो की मदद से वाहनों में फसे घायलो का निकाला

बाप न्यूज़ | राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर बाप से करीब 5 किमी दूर फलोदी की तरफ रविवार शाम दो ट्रेलरों की हुई आमने सामने की भिड़त में दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनो वाहनों में सवार सभी तीनों व्यक्ति घायल हो गए। भिंड़त इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर में फंसे चालक को निकालने में आधा घंटा लग गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। इनमें दो जनों की हालत नाजुक है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे कस्बे से पांच किमी दूर दो ट्रेलर भिड़ गए। संभवत: हादसा किसी एक ट्रेलर चालक को झपकी आने से हुआ है। भीषण हादसे में दोनो वाहन एक दूसरे में फंस कर चकनाचुर हो गए। सूचना मिलते ही बाप थानाधिकारी देरावरसिंह मय जाप्ता वंहा पहुंचे। 108 एंबुलेंस सहित बड़ी संख्या में लोग भी वंहा पहुंच गए थे। एक ट्रेलर में चालक व खलासी था, दूसरे में केवल चालक ही था। खलासी तो हादसे के बाद बाहर गिर गया था, लेकिन दोनो चालक फंस गए थे। पुलिस ने एक चालक को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचा दिया। दूसरे चालक को बाहर निकालने के लिए हाइड्रो बुलानी पड़ी। हाइड्रो से वाहनों को अलग कर उसे बाहर निकाला गया। इसमें करीब आधा घंटा लग गया। 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद फूसाराम पुत्र उम्मेदाराम मेघवाल, निवासी कोलूपाबूजी, मनोहर सिंह पुत्र भींव सिंह निवासी देचू व राज कमल निवासी डूंगरगढ़ को बीकानेर रैफर कर दिया गया। गंभीर घायल दोनो चालक मनोहर सिंह व राजकमल की हालत नाजुक बनी हुई थी।