Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

महिलाओं एवं बालिकाओं को सिखायें फैशन डिजाइन के गुर

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज समिति के तत्वाधान में महिला मंडल के बैनर तले चल रहे तीन दिव...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शाकद्विपीय ब्राह्मण समाज समिति के तत्वाधान में महिला मंडल के बैनर तले चल रहे तीन दिवसीय कार्तिक महोत्सव के दूसरे दिन फैशन डिजायनर अनूज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को फैशन डिजाइन के गुर बतायें। अनुज शर्मा ने महिलाओं एवं बालिकाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुये कहा कि मैंने जो तकनीक बनाई है उसमें बटन एवं गाज को मिलाकर बनाया है, उसको  बटन मसाला नाम दिया गया है।
इस तकनीक में बदलाव करते हुये बटन एवं रबड़ बैंड की सहायता से कपड़ों में डिजायन दी है, इस तकनीक में कपड़ा वेस्ट नही जाता है। बार-बार एक ही कपड़े में अलग-अलग डिजाईन का उपयोग किया जा सकता है। शर्मा ने बताया कि मैंने 11 वर्ष में 15 देशों के 4 हजार लोगों को यह काम सीखाया है तथा कई बार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फैशन शो भी किये है। मेरा उद्देश्य है कि मेरी तकनीक को लोग सीख कर उसका उपयोग करे। सोमवार को चित्रकला, रंगोली एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान देवकी शर्मा की तरफ से 56 भोग का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल डॉ. मधु शर्मा, नीतू शर्मा एवं अनूज शर्मा शामिल रहे। महिला मंडल में अंशु शर्मा, तारा शर्मा, रक्षा शर्मा, अंकिता शर्मा, रिया शर्मा, सलोनी शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, मनोज शर्मा, भास्कर शर्मा, राजेश शर्मा, अंकुर शर्मा, मांगीलाल शर्मा, मूलचंद शर्मा, बंशीलाल शर्मा, हरदेव शर्मा, पार्थ शर्मा, राघव शर्मा, अशोक शर्मा, गवरा देवी, देवकी शर्मा, गुलाब शर्मा, ममता शर्मा, गीता शर्मा, बंटी शर्मा, अनु शर्मा, पिंकी शर्मा, ललिता शर्मा, ज्योति शर्मा, सन्तोष शर्मा, गीता शर्मा, सेणी शर्मा आदि उपस्थित रहे। तीन दिवसीय महिला कार्तिक महोत्सव का समापन मंगलवार को होगा।