Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत विकास परिषद की आमसभा आयोजित, मोखा अध्यक्ष मनोनीत

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल पायल में मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा फलोद...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल पायल में मंगलवार को भारत विकास परिषद शाखा फलोदी की आमसभा आयोजित हुई। आमसभा का शुभारंभ प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, संयोजक अशोक पालीवाल एवं किशनचंद्र दवे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगीत के बाद परस्पर परिचय कर परिषद की सदस्यता ग्रहण कर शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं सम्पतसिंह टाक सचिव मंडोर के सांनिध्य में हुआ। प्रान्तीय अध्यक्ष ने भारत विकास परिषद का परिचय देते हुये बताया कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक संगठन है जो देश के लिये सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण के भाव से देश एवं समाज हित में कार्य करता है। 
इस दौरान फलोदी शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें सर्व सहमति से अध्यक्ष मधुकर मोखा, सचिव अशोक कुमार पालीवाल एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पुरोहित को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुये अपना कार्य सभी के सहयोग से पूर्णनिष्ठा एवं ईमानदारी से करने का भरोसा दिलाया। संयोजक अशोक पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आमसभा का संचालन हुक्माराम सुथार ने किया।