Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

विश्नोई फलोदी पंस के निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस के केसुराम विश्नोई उदाणियों की ढाणी सांवरी...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी पंचायत समिति के उप प्रधान के चुनाव में मंगलवार को कांग्रेस के केसुराम विश्नोई उदाणियों की ढाणी सांवरीज को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित किया गया है। मंगलवार को 11 बजे तक उप प्रधान पद के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने के अंतिम समय तक कांग्रेस के टिकट पर केवल केसुराम विश्नोई का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ जो जांच में सही पाया गया। एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होने पर कांग्रेस के केसुराम विश्नोई को निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित किया गया। विश्नोई के उप प्रधान निर्वाचित होने पर पूर्व उप जिला प्रमुख पांचाराम विश्नोई, नगर पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, इलमदीन मेहर मयाकोरिया, शिशपाल विश्नोई, उगराराम उदाणी, मोहम्मद हैदर, ओमप्रकाश उदाणी, समस्तदीन मंगलिया सहित कांग्रेस के अन्य कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं बधाई दी।