Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजीव गांधी जंयती पर हुआ पुष्पाजंली कार्यक्रम

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधा...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती के अवसर पर पुष्पाजंली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, फलोदी नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान, कांग्रेस नेता महेश व्यास, पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, घीसूलाल चौरड़िया, भंवरलाल सांसी, रमणलाल माली, जयकिशन, पार्षद लधुभा व्यास, उमेश व्यास, श्रीमती कांता व्यास, दिलीप चौहान, राजेंद्र चांडा, संतोष कुमार लखन सहित अन्य कई पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने शासनकाल में देश में कम्प्यूटर क्रांति का आगाज किया जिसकी बदौलत हम तकनीकी युग में जी रहे है।