Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अमराणी बने भाकिसं फलोदी जिला मंत्री

बाप न्यूज |  भारतीय किसान संघ ने भी संगठन की दृष्टि से फलोदी को पृथक जिला मानते हुए जोधपुर संघ से विभाजित कर दिया है। फलोदी को अलग करने के ...

बाप न्यूजभारतीय किसान संघ ने भी संगठन की दृष्टि से फलोदी को पृथक जिला मानते हुए जोधपुर संघ से विभाजित कर दिया है। फलोदी को अलग करने के साथ ही जिला कार्यकारिणी भी गठित कर दी गई। भारतीय किसान संघ, जोधपुर की शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, जोधपुर में बैठक हुई थी। बैठक में किसान संघ में फलोदी को अलग से जिला बनाने पर गहन समीक्षा की गई। इसके बाद फलोदी को अलग जिला बनाते हुए कार्यकारिणी गठित कर दी गई। 

फलोदी जिले के प्रथम अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास व प्रथम मंत्री हनूमान अमराणी को सर्व सम्पति से चुना गया। जिले की टीम मे कैप्टन हूसेन खां, पारस मल खिचड़, महेश के पालीवाल, भोपालसिंह, किसनलाल पालीवाल को भी लिया गया है। चूनाव प्रभारी दलाराम, संगठन मंत्री हेमराज, निर्वतमान जिला अध्यक्ष नरेश व्यास, जैविक प्रमुख रतनलाल डागा, माणकलाल परिहार, तुलछाराम सिंवर, धनसुख टरू, मगनाराम व पाचाराम ने सभी मनोनित पदाधिकारियों व जिले की टीम का तिलक व माला पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया।